फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हरिद्वार में अवैध मदरसों पर प्रशासन का कड़ा एक्शन, 60 से ज्यादा चिन्हित, ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी

रेनू सकलानी Updated Sat, 22 Mar 2025 06:31 PM IST

हरिद्वार जिले में अवैध मदरसों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है। श्यामपुर, लक्सर, भगवानपुर समेत जिले के विभिन्न इलाकों में ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सर्वे के दौरान 60 से ज्यादा मदरसे अवैध पाए गए थे, जिन्हें एक महीने पहले नोटिस जारी कर वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने का मौका दिया गया था, लेकिन जिन मदरसों ने अब तक अपने कागजात पूरे नहीं कराए, उनके खिलाफ प्रशासन अब सीधे कार्रवाई कर रहा है। जिलाधिकारी ने साफ किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और बिना मान्यता व वैध दस्तावेजों के संचालित किसी भी मदरसे को बख्शा नहीं जाएगा। हरिद्वार में इस सख्ती के बाद अब अन्य जिलों में भी ऐसे अवैध संस्थानों पर कार्रवाई तेज होने की संभावना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें