उत्तराखंड के पौड़ी जिले में हुए बस हादसे में मारे गए लोगों में से नौ लोगों के शवों का हरिद्वार में अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हादसे पर संवेदनाएं भी व्यक्त की। आपको बता दें कि बीते रविवार को पौड़ी जिले में बस खाई में गिर जाने से 48 लोगों की जान चली गई थी।