फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat: 15 दिवसीय प्रशिक्षण में महिलाओं ने सीखीं सॉफ्ट टायज और वूलन उत्पाद बनाने की बारीकियां

चंपावत नगर पालिका की ओर से दीनदयाल पार्क में चल रहे 15 दिवसीय सॉफ्ट टॉयज और ऊन उत्पाद निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की 70 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की आजीविका सुधार के लिए प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की ओर से निर्मित सॉफ्ट टॉयज और ऊन के उत्पादों की बिक्री पालिका की ओर से की जाएगी। ईओ भरत त्रिपाठी ने वर्तमान में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की ओर से नगर के आजीविका केंद्र में तैयार उत्पादों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस ही प्रकार के कार्य किए जाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान वार्ड सभासद प्रेमा चिलकोटी, सामाजिक कार्यकर्ता गौरव पांडेय, पवन पांडेय आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें