सोशल मीडिया में मारपीट की फेक वीडियो जारी करने पर पाटी ब्लाॅक के चौड़ागूंठ की एक महिला ने नाराजगी जताई है। महिला ने गलत वीडियो डालकर उनकी छवि धूमिल करने के आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ पुलिस में तहरीर देने की बात कही। शनिवार को विकास खंड पाटी में चौड़ागूंठ की महिला ने बताया कि 25 दिसंबर को चौड़ागूंठ ग्राम सभा में खुली बैठक का आयोजन किया गया था। इसमें क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी भी मौजूद रहे। इसी बीच किसी व्यक्ति ने उनकी वीडियो बनाने के बाद उसे एडिट कर दिखाया कि विधायक ने उनके सिर पर मारा है जबकि यह गलत है। महिला ने बताया कि वह इसकी शिकायत लेकर पुलिस में जाएंगी और वीडियो बनाने वाले पर कठोर कार्यवाही की मांग करेंगी।