फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत में आस्था के साथ मनाया गया वट सावित्री व्रत

चंपावत जिले भर में वट सावित्री पर्व आस्था और विश्वास के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने वट वृक्ष की पूजा कर अपने सुहाग की दीर्घायु और सुखी जीवन का आशीर्वाद मांगा। नगर के बालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में स्थित वट वृक्ष की पूजा के लिए सुबह से ही सुहागिनों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। महिलाओं ने वृक्ष के चारों ओर कलावा लपेटा पूजा-अर्चना की। आचार्य पंडित तनुज जोशी ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें