चंपावत जिला मुख्यालय के सरस्वती शिशु मंदिर मादली से नागनाथ मंदिर तक ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने पर सेना के सम्मान में तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली। मंगलवार को दायित्वधारी श्याम नारायण पांडेय और शंकर कोरांगा के नेतृत्व में तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली गई। रैली में स्कूली बच्चों और लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने देश को गौरवान्वित किया है। कहा कि भारतीय सेना के सम्मान में पूरे प्रदेश में यात्रा निकाली जा रही है। इस दौरान पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, मुकेश कलखुड़िया, कैलाश अधिकारी, गौरव पांडेय, हरीश जोशी, सूरज प्रहरी, सुनील पुनेठा, ईश्वरी दत्त भट्ट आदि मौजूद रहे।