चंपावत में पूर्व भाजपा विधायक फर्त्याल के बेटी का निर्दलीय नामांकन कराने के ऐलान के बाद जिला पंचायत परिसर क्षेत्र में गहमा गहमी का माहौल रहा। निरीक्षक बीएस बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। तनाव की स्थिति न हो, इसे देखते हुए पूर्व विधायक को 12 बजे नामांकन कराने का समय दिया गया था, लेकिन उनकी बेटी का नामांकन पूरा होने से पहले भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी भी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। ऐसे में पहले पूर्व विधायक की बेटी के नामांकन के बाद भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों का नामांकन हुआ।