विकासखंड लोहाघाट के फोर्ती गांव में बैठकी होली का आयोजन हुआ। होल्यारों ने सामूहिक गणपति वंदना से शुरुआत की गई। होली की शुरुआत गजानन की आराधना करते हुए धन्य भाग्य हमारे गजानन घर में पधारे के साथ किया. हारमोनियम पर पूर्णानंद लोहनी ने मैं तो जाऊं श्यामा के साथ, गुलाल उसे लगाने... ढोलक में ईश्वर गिरी ने मेरो खो गयो बाजू बंद, रसिया होली में गाकर माहौल को रंगीन बना दिया। मदन कलौनी ने होली खेल रहे नंद लाल, मथुरा की कुंज गलिन में..., कुंदन सिंह पाटनी ने अंत में अरे रंग डाल रहे सब ग्वाल बृज में होरी भई में लाल गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।इस दौरान चन्द्रशेखर बगौली, मोहन चंद्र बगौली, जनार्दन बगौली, शेखर पुनेठा, कीर्ति बगौली, मुकेश बगौली ने होल्यारों का उत्साह वर्धन किया।