फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lohaghat: विभिन्न समस्याओं के विरोध में रोडवेज कर्मियों का धरना-प्रदर्शन, चार घंटे तक नहीं हुआ बसों का संचालन

हीरा मेहरा Updated Wed, 29 Oct 2025 04:59 PM IST

उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के वाहन चालकों ने रोडवेज डिपो कार्यशाला में विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए धरना-प्रदर्शन किया। इस कारण करीब चार घंटे तक बसें रोडवेज डिपो कार्यशाला में खड़ी रहीं। करीब चार घंटे बाद एजीएम ने मौके पर पहुंचकर लिखित आश्वासन देकर मामला शांत कराया जिसके बाद बसों का संचालन किया गया। मंगलवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जगदीश चंद्र जोशी, परिषद के अध्यक्ष अमर सिंह, कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष महिपाल सिंह के नेतृत्व में एकत्र हुए वाहन चालकों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि वाहनों के संचालन में मनमानी के आदेश दिए जा रहे हैं। इससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। निगम प्रबंधन की ओर से जानबूझकर डिपो के अस्तित्व को समाप्त करने का आरोप लगाया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें