चंपावत नगर के शहीद शिरोमणि चिलकोटी चिल्ड्रन पार्क में कुमाऊंनी भाषा साहित्य एवं संस्कृति प्रचार समिति की बैठक हुई। इस दौरान ब्लॉक पाटी, बाराकोट, लोहाघाट और चंपावत में प्रतिनिधियों की नियुक्ति हुई। मुख्य अतिथि डॉ. कीर्तिबल्लभ सक्टा ने नवनियुक्त प्रतिनिधियों को नियुक्तिपत्र प्रदान किए। चंपावत से मुन्ना गिरि, लोहाघाट से तिलुरौतेली पुरस्कार प्राप्त सोनिया आर्या, बाराकोट से अनिल जोशी और पाटी से ललित सिंह पाटनी को समिति का प्रतिनिधि नियुक्त किया। जिला संयोजक जनार्दन चिलकोटी ने कहा कि आने वाले समय में चंपावत इकाई और अधिक प्रभावी तरीके से कार्य करने के लिए समर्थ होगी। उन्होंने नवनियुक्त प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में भाषा, साहित्य और संस्कृति के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। विशिष्ट अतिथि डॉ. भुवन चंद्र जोशी रहे। अध्यक्षता लोकमणि पंत और संचालन शिक्षक नवीन चंद्र पंत ने किया। इस दौरान सभासद प्रेमा चिलकोटी, शिक्षाविद डॉ. कमलेश सक्टा, भूपेंद्र देव ताऊ, हिमांशु जोशी, कमला वेदी, शंकर गिरी गोस्वामी, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी महेश जोशी, पूर्व महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र जीबी जोशी आदि रहे।