फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत कैंपस में आज होगी नामांकनपत्रों की बिक्री, जमा और जांच

हीरा मेहरा Updated Thu, 25 Sep 2025 02:18 PM IST

चंपावत एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के चंपावत कैंपस में बुधवार को विवि के पूर्व कुलपति और चुनाव प्रभारी प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने संभावित प्रत्याशी, एसआई देवनाथ गोस्वामी की मौजूदगी में चुनाव कार्यक्रम जारी किया। उन्होंने बताया कि कैंपस में 25 सितंबर को सुबह 10:30 से दो बजे तक नामांकनपत्रों की ब्रिकी और नामांकन होंगे। नामांकन वापसी दोपहर 2:15 बजे से 2:45 बजे तक होगी। नामांकनपत्रों की जांच इसी दिन शाम तीन से 3:30 बजे तक होगी। शाम चार बजे वैध नामांकन प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। नामांकन अधिष्ठाता छात्र कल्याण कक्ष में होंगे।चुनाव प्रभारी ने बताया कि मतदान 27 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा। मतगणना दोपहर 2:30 बजे से होगी। देर शाम चुनाव परिणाम जारी किए जाएंगे। वहां डॉ. धनी राम, डॉ. गौरव कर्नाटक, डीएसडब्लू डॉ. सिमरन, कुलानुशासक डॉ. रवि जोशी, डॉ. भवान सिंह, डॉ. गौरव माहेश्वरी, निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष मुकेश महर आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें