फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लोहाघाट के विधायक ने की सीएम धामी की तारीफ, वीडियो में देखिये क्या कहा?

हीरा मेहरा Updated Fri, 13 Dec 2024 09:07 PM IST

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली, सादगी, और जनता के प्रति उनकी जवाबदेही ने न केवल प्रदेशवासियों बल्कि विपक्ष को भी प्रभावित किया है। यही कारण है कि कभी प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत तो कभी उन्हीं की पार्टी कांग्रेस के विधायक उनकी प्रशंसा करते हुए नजर आते हैं। हाल ही में, चंपावत जिले के लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ की। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर विधायक का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वे चंपावत क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते दिखाई दिए। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने खास तौर पर अपने लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए स्वीकृत विभिन्न योजनाओं को लेकर सीएम धामी की सराहना की। यह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरलता, जनता के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के प्रति उनके समर्पण का नतीजा है कि वे सभी विधानसभा क्षेत्रों को समान दृष्टि से देखते हैं। वे विकास कार्यों के मामले में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कोई भेदभाव नहीं करते। यही वजह है कि उनकी इसी दृष्टि और कार्यशैली ने विपक्ष के नेताओं को भी उनका प्रशंसक बना दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें