फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भाजपा सरकार से परेशान जनता परिवर्तन का मन बन चुकी : कापड़ी

उपनेता प्रतिपक्ष और खटीमा विधायक भुवन कापड़ी ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने नई कार्यकारिणी में कुमाऊं और गढ़वाल का बेहतरीन समन्वय बनाया है। हाईकमान ने गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर संतुलित निर्णय लिया है जो आने वाले समय में कांग्रेस को मजबूती देगा। कापड़ी ने यह बात सोमवार को लोहाघाट के भ्रमण पर पहुंचने के दौरान कही। पत्रकार वार्ता में कापड़ी ने कहा कि उत्तराखंड में जनता भाजपा सरकार से परेशान है। युवा सड़कों पर है। पेपर लीक हो रहे हैं। उपनल के कर्मचारी कई दिन से धरने पर बैठे हुए हैं। अधिवक्ता धरने पर हैं। महिला अत्याचार बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश की कानून व्यवस्था लचर हो गई है। उन्होंने दावा किया कि जनता प्रदेश में अब परिवर्तन का मन बना चुकी है। उप नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कुमाऊं में पूर्व अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व सीएम हरीश रावत और यशपाल आर्य जैसा मजबूत नेतृत्व है तो गढ़वाल में गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष, प्रीतम सिंह को कैंपेन कमेटी का चेयरमैन और हरक सिंह रावत को इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी का चेयरमैन बनाकर एक अच्छा समावेश किया है। इससे पूर्व नगर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वहां शैलेंद्र राय, डीडी पांडेय, कविराज मौनी, गिरीश राय, लोकेश पांडेय, राजकिशोर साह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें