फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : इंस्पायर अवॉर्ड का जिला स्तरीय प्रदर्शनी में सात वैज्ञानिकों का चयन

हीरा मेहरा Updated Fri, 20 Dec 2024 01:58 PM IST

जीजीआईसी चंपावत में इंस्पायर अवॉर्ड की जिला स्तरीय प्रदर्शनी और परियोजना प्रतियोगिता में 65 बाल वैज्ञानिक ने प्रतिभाग किया, इसमें सात बाल वैज्ञानिकों का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ। बृहस्पतिवार को खंड शिक्षाधिकारी राधेश्याम खर्कवाल की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि अशोक कुमार जुकरिया और विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य उमेद सिंह बिष्ट ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों से वैज्ञानिक सोच के नवीन नवाचारों के साथ जीवन में आगे बढ़ने की बात कही। इस दौरान डॉ. गरिमा, डॉ. अनिल मिश्रा, वैज्ञानिक डॉ. गरिमा ने विद्यार्थियों के नवाचारों का मूल्यांकन किया। समन्वयक नरेश जोशी और राजेंद्र गड़कोटी ने बताया कि बाल वैज्ञानिक विजय सिंह, मुस्कान पांडेय, प्रिया भट्ट, विजय जोशी, यश कुमार टंटा, हेमंत शाह, तनीषा भट्ट का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ। इस दौरान प्रधानाचार्य भुवनेश्वरी नेगी, विनोद गहतोड़ी, सुनील पांडेय, अनिल कुमार, राकेश शर्मा, मनोज पांडेय समेत अभिभावक आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें