चंपावत जिले के पिरूल ब्रिकेटिंग यूनिट भिंगराडा और हिमालयन बास्केट प्राइवेट लिमिटेड मुड़ियानी के बीच पिरूल से बने ब्रिकेट पैलेट खरीदने का समझौता हो गया है। इसमें अभी दोनों के बीच मूल्यों को लेकर सहमति नहीं हुई है। जल्द ही इसे लेकर एमओयू साइन किया जाना है। पिरूल से बनाए गए ब्रिकेट का पहला ट्रायल सफल रहा है।