फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत में छड़ी यात्रा का भव्य स्वागत

हीरा मेहरा Updated Fri, 24 Oct 2025 04:43 PM IST

चंपावत जिला मुख्यालय में बृहस्पतिवार को जूना अखाड़ा की छड़ी यात्रा पंहुची। विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने छड़ी यात्रा में आए संतों का स्वागत किया। मंडलेश्वर वीरेंद्रानंद महाराज ने बताया कि छड़ी यात्रा के जरिये समाज में सनातन, संस्कृति, समृद्धि पर जोर दिया जा रहा है। यह यात्रा प्रदेश के सभी 13 जिलों से होकर गुजरेगी। उन्होंने कहा कि पलायन रोकने के लिए विकास जरूरी है और यह यात्रा विकास की स्थानीय जरूरतों को सरकार के समक्ष रखेगी। उन्होंने बताया कि तीन हजार वर्षों से चल रही आदि गुरु शंकराचार्य की पवित्र छड़ी यात्रा दोबारा वर्ष 2019 से शुरू हुई। यात्रा में रतल गिरी महाराज, पुष्कर गिरी महाराज, मोहनानंद यति, महानंद हर गिरि महाराज, महंत शंकर गिरि महाराज, छड़ी महंत आकाश गिरि महाराज, महंत पंकज गिरि, महंत पशुपति गिरि, महंत रतन गिरि, महंत सुनंदा सरस्वती सहित 80 संत शामिल हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें