फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री धामी ने कहा- चंपावत बनेगा आध्यात्मिक और वेडिंग टूरिज्म का केंद्र

कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल के शुभारंभ अवसर पर पर्यटन आवास गृह, टनकपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि माँ पूर्णागिरि की पावन धरती से कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ होना पूरे उत्तराखंड के लिए एक सौभाग्य की बात है। इस यात्रा से जुड़े सभी श्रद्धालु उत्तराखंड के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर के ब्रांड एंबेसडर बनेंगे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर चंपावत को स्पिरिचुअल जोन के रूप में विकसित करने की बात करते हुए कहा कि कुमाऊं मंडल में चंपावत आध्यात्मिक पर्यटन का केंद्र बनेगा। यहां के पौराणिक स्थलों, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक वातावरण को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें