फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एसपी अजय गणपति ने कहा- हुड़दंग करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

हीरा मेहरा Updated Mon, 29 Dec 2025 10:49 PM IST

वर्षांत और नववर्ष के दृष्टिगत एसपी अजय गणपति ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी प्रभारी निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि प्रमुख पर्यटन स्थलों पर नववर्ष के आयोजन पर काफी संख्या में पर्यटक आते हैं। इनकी सुरक्षा के दृष्टिगत यातायात प्रबंधन और अन्य व्यवस्था समय से की जाए। नववर्ष आयोजनों के नाम पर हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। नशे का सेवन कर वाहन चलाने वाले, रैश ड्राइविंग करने वाले, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। जिले के पर्यटन स्थलों में स्थित होटल, ढाबों और रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन आदि सार्वजनिक स्थानों पर नियमित रूप से चेकिंग करने के निर्देश दिए। इस दौरान सभी नागरिकों से नव वर्ष आयोजन के लिए सुनसान जगंलों में न जाने के साथ ही शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। कोई भी संबंधित जानकारी पुलिस से साझा करने को कहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें