होली पर्व को देखते हुए चंपावत प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। जिले में मिठाई और किराना दुकानों पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मानकों की जांच के लिए खाद्य विभाग को नियमित रूप से चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए विशेष टीमों का गठन भी कर लिया गया है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि होली के दौरान बिकने वाले खाद्य पदार्थ, विशेषकर मिठाइयां, स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित हो।