फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंपावत में बारिश...फसलों को होगा फायदा, किसानों के चेहरे खिले

हीरा मेहरा Updated Fri, 17 Jan 2025 12:58 PM IST

चंपावत जिले में बीते दो दिनों से पाला पड़ने के चलते ठंडा हो रहा था, लेकिन बृहस्पतिवार को तड़के सुबह से बारिश होने के कारण थोड़ी राहत मिली है। जबकि एक दिन पूर्व चंपावत मुख्यालय में न्यूनतम तापमान माइनस में था। बारिश के चलते लोग घरों में दुबके रहे। जन जीवन अस्त व्यवस्त रहा। लोग दिन भर अलाव के सहारा ही लेते रहे। बारिश के बाद चंपावत में अधिकतम 8.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बुधवार को 16.03 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस पांच डिग्री सेल्सियस रहा। नगर में एक दिन में आठ डिग्री तापमान में गिरावट आई। इससे ठंड में काफी इजाफा हुआ है। आपदा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार चंपावत में 36 घंटे में सात मिमी, लोहाघाट में एक मिमी और बनबसा में एक मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं नगर क्षेत्र में प्रशासन की ओर से लोगों के लिए अलाव की व्यवस्था की गई है। इससे शाम को लोगों को काफी राहत मिल रही है। बनबसा में बृहस्पतिवार को सुबह से ही रूक-रूक कर हो रही रिमझिम वर्षा से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसान और बागान स्वामी इस वर्षा को वरदान मान रहे हैं। प्रगतिशील किसान हेमेंद्र सिंह रावत, राज्य बागवानी पुरस्कार प्राप्त जिपं सदस्य पुष्कर दत्त कापड़ी, बागान ठेकेदार जावेद खान और शकील अहमद मंसूरी ने बताया कि इस वर्षा से जहां किसानों का सिंचाई पर खर्च से बचाव हुआ है वहीं बागानों में फलों के वृक्षों को भी लाभ होगा। सीएओ डी कुमार ने बताया कि इस बारिश से गेहूं की फसल में एक नई जान आ जाएगी। यह बहुत फायदेमंद है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें