फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बाल विज्ञान महोत्सव का आयोजन, बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा

हीरा मेहरा Updated Sat, 05 Oct 2024 07:48 PM IST

चंपावत जीजीआईसी में तृतीय सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। शनिवार को मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान अंग्रेजी और हिंदी कविता पाठ, क्षेत्रीय भाषाओं में कविता पाठ, सामान्य ज्ञान क्विज और नाटक प्रतियोगिता हुई। जूनियर और सीनियर स्तर पर विज्ञान मॉडलों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट और यूकॉस्ट के वैज्ञानिक नवीन चंद्र जोशी ने छात्र-छात्राओं से वर्चुअल रूप से जुड़कर विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपील की। जिला समन्वयक यूकॉस्ट नवीन पंत ने कहा कि महोत्सव में कई स्कूलों के 160 प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस दौरान प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी चंपावत प्रकाश जंगपांगी, प्रधानाचार्य जीआईसी सिप्टी राधे श्याम खर्कवाल, प्रधानाचार्य जीआईसी उमेद सिंह बिष्ट, महाविद्यालय लोहाघाट डॉ. सुमन पांडे, पूर्णागिरि बीएड कॉलेज की डॉ. सोनी लोहिया, डायट लोहाघाट प्रभारी प्रधानाचार्य दिनेश खेतवाल, अनिल मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें