फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat: जनता मिलन में 59 शिकायतों पर कार्रवाई, डीएम ने दिए निस्तारण के निर्देश

गायत्री जोशी Updated Mon, 20 Apr 2026 05:44 PM IST

चंपावत के जिला सभागार में सोमवार को डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की कुल 59 शिकायतें दर्ज की गईं। कार्यक्रम के दौरान पासम निवासी कैलाश चंद्र और ग्राम प्रधान राधिका देवी की ओर से पेयजल समस्या, ग्राम त्यारसों में जल जीवन मिशन के तहत अनियमित जलापूर्ति, राउप्रावि आमनी में भूस्खलन की समस्या, ग्राम पंचायत मोस्टा बकोड़ा के जन्म से दृष्टिबाधित दिव्यांग केदार राम की शिकायत, केशव राम की खतौनी में नाम संशोधन, शोभा सूतेड़ी को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का लाभ दिलाने साथ ही भवान सिंह की लंबित पेंशन, मदन सिंह की ओर से खटोली क्षेत्र में सिंचाई सुविधा हेतु चेक डैम निर्माण आदि प्रमुख समस्या रहीं। इसके अतिरिक्त दीवान सिंह, अनिल जोशी, महेश सिंह बोरा, अमर नाथ और दीपक कुमार सहित अन्य नागरिकों ने भी अपनी समस्याएं रखीं। जिन पर समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं साइबर धोखाधड़ी के एक मामले में 54,000 की ठगी की शिकायत पर डीएम ने पुलिस विभाग को जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीडीओ डॉ.जी.एस. खाती, एसडीएम अनुराग आर्या, डीडीओ दिनेश डिगारी, सीएमओ डॉ. देवेश चौहान सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें