बुधवार को विकासखंड सभागार में ग्रामोत्थान परियोजना के तहत रीप संस्था ने अगस्त 2025 में आई आपदा से प्रभावित चेपड़ों और देवराड़ा के 69 दुकानदारों को 52 लाख 34 हजार चार सौ रूपये की धनराशि वितरित की। रीप परियोजना के जिला प्रबधंक शशिकांत यादव और सहायक प्रबंधक राजवीर बिष्ट ने बताया कि 22 अगस्त को थराली क्षेत्र में जो भीषण आपदा आई थी उसमें कई दुकानारों की रोजी-रोटी छिन गई थी उनको सहायता के तौर पर तहसील प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर आर्थिक सहायता दी जा रही है जिससे वे अपना रोजगार पुन: स्थापित कर सके। विधायक भूपाल राम टमटा ने कहा कि जो धनराशि दी जा रही है उससे उनकी पूरी तरह से भरपाई तो नहीं हो सकती है लेकिन इससे प्रभावितों को कुछ राहत अवश्य मिलेगी।