देवाल नंदाधाम नंदकेशरी के सिद्धपीठ मंदिर में श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ, महापुराण के शुभारंभ पर महिलाओं ने मंदिर से गुप्त गंगा तक कलश यात्रा निकाली । इस मौके पर नंदकेसरी, धरातल्ला, कोठी, ऊणी, सरकोट, देवाल से काफी संख्या में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा सुनने श्रद्धांलु पहुंचे। आचार्य प्रवीण मोहन उनियाल ने बताया कि एक सप्ताह के इस कार्यक्रम में श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगा। श्रीमद् भागवत का आयोजन मंदिर के पुजारी दयाल सिंह रावत व नीरज रावत परिवार के द्वारा किया जा रहा है।