फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश लिंगवाल लगातार दूसरी बार बने गौचर व्यापार संघ के अध्यक्ष

उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में व्यापार संघ की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसहमति से चुने गए पदाधिकारियों में राकेश लिंगवाल लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए। बैठक में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई और पिछली कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हितों के लिए किए गए प्रयासों का ब्यौरा सबके सामने रखा। विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद नई कार्यकारिणी का गठन आम सहमति से किए जाने का निर्णय लिया गया। व्यापारियों के अनुमोदन पर राकेश लिंगवाल को सर्वसहमति से दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा प्रदीप चौहान महामंत्री और भूपेंद्र सिंह नेगी कोषाध्यक्ष चुनें गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें