फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाण गांव में श्री नंदा राजजात की तैयारी को लेकर हुई बैठक, राजजात दिव्य स्वरूप देने की मांग

वाण गांव में आयोजित श्री नंदा राजजात यात्रा की बैठक में यात्रा से जुड़े विकास कार्यो एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्राम प्रधान नंदुली देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में श्री नंदा राजजात यात्रा को आपसी सहयोग व समन्वय से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में यात्रा से पूर्व सभी आवश्यक विकास कार्य पूर्ण करने व सभी पक्षों की सहमति से यात्रा को भब्य स्वरूप देने का निर्णय लिया गया। बैठक में श्री नंदा राजजात समिति के महामंत्री भुवन नौटियाल, सुशील रावत, पृथ्वी बुटोला, प्रधान नंदुली देवी, बीडीसी मेंबर हेमा देवी, वाण गांव के राजजात पड़ाव समिति के अध्यक्ष हीरा गढ़वाली, हीरा बुग्याली, कृष्णा सिंह, हीरा पहाड़ी, त्रिलोक बिष्ट, देवेंद्र सिंह, खिलाप सिंह आदि मौजूद रहे। बैठक में ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से विकास कार्यो को समय पर पूर्ण करने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें