आगामी 13 से 16 अप्रैल को आयोजित होने वाले मेले के लिए पालिका की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों, व्यापार संघ, छात्र संघ, महिलाओं, शिक्षकों से मेले को लेकर सुझाव दिए। जनप्रतिनिधियों ने मेले का नाम बैशाखी कर्ण महोत्सव रखे जाने का सुझाव दिया। साथ ही मेले के लिए स्थायी रूप से एक जगह चयनित करने की बात भी कहीं गई।