फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णप्रयाग: लंबित मांगों को लेकर 18 फरवरी को जिला मुख्यालयों पर धरना देंगे डिप्लोमा इंजीनियर्स

अलका त्यागी Updated Mon, 02 Feb 2026 08:23 PM IST

सोमवार को लोनिवि के विश्राम गृह में आयोजित बैठक में संघ के जनपदीय अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने कहा कि कनिष्ठ अभियंताओं की लंबे समय से चली आ रही वेतन विसगंति को दूर करने, पदोन्नति में ठहराव के कारण समस्त अभियन्त्रण विभागों के डिप्लोभा इंजीनियर्स को पूर्ण सेवाकाल में पदोन्नति की पात्रता के अनुसार न्यूनतम 3 प्रोन्नति प्रदान करने, यूपीएस के स्थान पर ओपीएस लागू करने सहित करीब 27 मांगे शासन स्तर लंबित हैं। लेकिन शासन की ओर से इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसे में 10 फरवरी को जिला मुख्यालय पर बैठक का आयोजन कर आगामी रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा। खंडीय अध्यक्ष पुष्कर मेवाड़ ने कहा कि 18 फरवरी को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना देकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। साथ ही 23 फरवरी को देहरादून में प्रदेश स्तरीय रैली निकालकर सचिवालय का घेराव किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें