लोक निर्माण विभाग के अधीन पोखरी–हापला–गोपेश्वर मोटर मार्ग पर बगथल और नारी गदेरे के पास चल रहा निर्माण कार्य ठेकेदार की लापरवाही के कारण लोगों के लिए खतरा बन गया है। दो माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी काजवे, पुस्ते और स्कवरों का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है, जिससे यहां सड़क जानलेवा बनी हुई है।