फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा मार्ग पर चला सफाई अभियान, 40 बोरा कूड़ा एकत्रित किया

रेनू सकलानी Updated Wed, 02 Jul 2025 01:47 PM IST

गोपेश्रश्वर नगर के युवाओं ने रुद्रनाथ यात्रा मार्ग पर सफाई अभियान चलाकर 40 से अधिक बोरे प्लास्टिक कचरे के एकत्रित किए। यह कचरा नगर पालिका को निस्तारण के लिए दे दिया। गोपेश्वर के युवाओं के टूवर्ड्स ह्यूमैनिटी ग्रुप ने ल्वींठी बुग्याल से पुंग बुग्याल तक के रास्ते पर और आस-पास फैले प्लास्टिक कचरे को एकत्रित किया। यात्रा मार्ग पर इतना अधिक कचरा था कि 40 से अधिक बोरे भर गए। नगर पालिका गोपेश्वर के पार्षद संजय कुमार और दीपक भट्ट ने इन युवाओं का सहयोग किया। इस अभियान में पवन, अमन, राहुल, सुरेंद्र, शिवांश, सचिन, अंकित, प्रियांशु, हरीश के अलावा 30 से अधिक युवा व वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। अभियान में 30 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें