तहसील थराली के विकासखंड देवाल के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सेलखोला में बीते सोमवार दिन लगभग 11 बजे से लगातार भू-धंसाव और भूस्खलन हो रहा हैं, जिस कारण कल सोमवार रात ग्रामीणों ने अपने घर छोड़कर और परिवार सहित व मवेशियों को भी लेकर अन्यत्र स्थानों पर शरण ली। ग्रामीणों का कहना है कि यादव चन्द्र मिश्रा के घर के पीछे से भू-धंसाव हो रहा है, और पानी भी निकल रहा हैं जिस कारण यादव चन्द्र मिश्रा,पंकज मिश्रा, मनोज मिश्रा,हेम मिश्रा,राजा आनंद मिश्रा का खेत टूटकर नीचे आ गया हैं,और विनायक मिश्रा के आंगन और घर के आगे की दीवार टूट गई है,और चित्रांश मिश्रा, दिनेश मिश्रा की मकान के पीछे पत्थर और मलवा आ गया हैं। साथ ही पौराणिक धारा जलस्रोत और प्रतिक्षालय भी क्षतिग्रस्त हो गया है, धारे जाने का मुख्य रास्ता भी क्षतिग्रस्त हो गया है।