कर्णप्रयाग के फलोटा गांव में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद सूरज तोपाल की दसवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। स्मृति समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने शहीद की आदमकद मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की, दो मिनट का मौन रखा और राष्ट्रगान गाकर संवेदनाएं प्रकट कीं। इस दौरान 'शहीद अमर रहें' के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम में शहीद के परिजनों और क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समिति ने आगामी वर्षों में इस आयोजन को और अधिक भव्य रूप देने का निर्णय लिया। वक्ताओं ने कहा कि शहीद का यह अतुलनीय बलिदान देश हमेशा याद रखेगा। इस दौरान क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए चल रहे आंदोलनों और जन प्रतिनिधियों के संघर्ष की भी सराहना की गई।