चमोली जिले के रंडोली के नंदा सिंह पशुओं के लिए चारा लेने जा रहे थे तभी जंगल के बीच से निकल कर भालू ने अचानक हमला कर दिया। उनके पीछे उनकी पत्नी नंदी देवी भी चल रही थी। भालू को पति पर झपटते देख उन्होंने शोर मचाया तब जाकर भालू ने नंदा सिंह को छोड़ा। नंदा सिंह के चेहरे व सिर को भालू ने बुरी तरह नोच डाला। घटना के बाद नंदी देवी ने फोन पर गांव के प्रधान जानकारी दी। प्रधान सहित कुछ लोग स्ट्रेचर लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और फिर कर्णप्रयाग चिकित्सालय पहुंचाया गया।