फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नहीं खुलने देंगे शराब का ठेका, आक्रोशित महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन      

रेनू सकलानी Updated Sat, 10 Aug 2024 06:19 PM IST

चमोली जिले कर्णप्रयाग लोल्टी गांव में अंग्रेजी शराब का ठेका खोले जाने से आक्रोशित तुंगेश्वर,देवराड़ा,लोल्टी,ग्वाड़, हरचंद सहित एक दर्जन से अधिक गांव की सैकड़ों महिलाओं और ग्रामीणों ने इसके विरोध में जबरदस्त प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि किसी भी दशा में लोल्टी गांव में शराब का ठेका नहीं चलने दिया जायेगा। जहां एक ओर बेरोजगारी और मंहगाई चरम पर है वहीं दूसरी तरफ सरकार बने-बनाये परिवारों के विनाश पर तुली है। यदि क्षेत्र में शराब की दुकान खुली तो पूरे क्षेत्र में अशांति और अव्यवस्था फैल जायेगी। युवा नशे के तरफ जाकर अपना भविष्य बर्बाद करेंगें। पूंजीपति लोग यहां पर अपने लाभ के लिए भोले-भाले ग्रामीणों को जाल में फंसा रहे हैं। ब्लाक प्रमख कविता नेगी ने कहा कि यह परिवारों बर्बाद करने की साजिश है। इससे चिंता,भय और अवसाद फैल जायेगा। शराब का ठेका खोलकर क्षेत्र में हिंसा फैलाने का प्रयास किया जा रहा है जिसको किसी भी हाल में सफल नहीं होने दिया जायेगा। मां नंदादेवी सिद्वपीठ के पास शराब का ठेका खोलना मानसिक दुर्बलता को दर्शाता है। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें