फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदरीनाथ हाईवे कमेडा में 12 घंटे बाद खुला, जाम में फंसे लोगों ने ली राहत की सांस

रेनू सकलानी Updated Sat, 10 Aug 2024 12:42 PM IST

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे गोचर के पास कमेडा में 12 घंटे बाद खुल गया है। जिसके बाद जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली। बीती रात को आई भारी बारिश के कारण हाईवे कमेडा में बंद हो गया था । शुक्रवार रात्रि की भारी बारिश के चलते यहां पहाड़ी से मलबा गिरकर सड़क पर आ गया है। जिसके चलते यातायात बंद हो गया था। काफी संख्या में यहां वाहन फंसे हुए रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवे को खोलने के लिए सुबह सात बजे तक कोई जेसीबी मशीन नहीं आई थी। बदरीनाथ हाईवे पर कमेडा में स्लाइंडिंग जोन है। हाईवे बंद होने से यहां सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहन फंसे रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें