फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णप्रयाग में अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम...छात्राओं ने महिला और बाल सुरक्षा अधिकारों के बारे में जाना

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जीजीआईसी में अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञो ने छात्राओं को बाल और महिला कानून आदि जानकारियां दी गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता और डीजीसी अशोक डिमरी ने छात्राओं को पोक्सो एक्ट की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही महिलाओं को अपने साथ घटित घटनाओं की सही जानकारी पुलिस रिपोर्ट में देनी चाहिए। जिससे कि न्यायालय में आरोपियों को सजा दी जा सके। डिमरी ने बाल कानून, महिला हिंसा आदि की जानकारी भी दी। वहीं कोतवाली की महिला पुलिस उपनिरीक्षक सरोज नौटियाल ने छात्राओं को बताया कि मनचले जब छींटाकशी करते हैं तो वह भी एक अपराध है। सोशल मीडिया में फेक आईडी की मदद से इन दिनों बच्चियों को बरगलाया जा रहा है। जिसके ह्यूमन ट्रेफिकिंग, अपरहण, शारीरिक शोषण जैसे अपराध हो रहे हैं। ऐसे में छात्राओं को अपराधों से बचने के लिए सोशल मीडिया का प्रयोग कम करने की सलाह दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें