फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: दो जगह मतदाता सूची में नाम वालों को नहीं मिले वोटिंग का अधिकार

हीरा मेहरा Updated Fri, 01 Aug 2025 05:01 PM IST

बागेश्वर मतगणना संपन्न होने के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख बनाने की तिकड़म शुरू हो गई है। कांग्रेस ने फिर से दो जगह की मतदाता सूची में नाम का मुद्दा छेड़ दिया है। पार्टी ने दो जगह से मतदाता सूची में नाम वालों को जिपं अध्यक्ष या ब्लॉक प्रमुख पद का प्रत्याशी बनाए जाने और इन पदों के लिए मतदान करने के अधिकार पर रोक लगाने की मांग की है। पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला ने कहा कि कांग्रेस नामांकन के बाद से ही दो जगह नाम के मुद्दे को उठाती आ रही है। चुनाव आयोग को भी इस बारे में पत्र भेजा गया। न्यायालय ने भी पंचायती राज अधिनियम के तहत ही सरकार को चुनाव कराने को कहा था, बावजूद इसके नियमों की अनदेखी कर चुनाव कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए दो जगह से मतदाता सूची में नाम वाले प्रत्याशियों को जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के पद की दावेदारी करने का अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए। पार्टी ऐसे सदस्यों को इन पदों के लिए दावेदारी करने वालों को वोट देने से दूर रखने की मांग करती है। इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, कुंदन गिरी गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें