बागेश्वर के भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि विपक्ष योजना को लेकर तमाम तरह की भ्रांतियां फैला रहा है। हमें लोगों के बीच जाकर उन्हें गुमराह होने से बचाना और योजना के फायदे बताना है। बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष प्रभा गढि़या की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने कार सपना देखा है। इस सपने को साकार करने में वीबी जी राम जी कारगर साबित होगी। बताया कि पूर्व की योजना में सकारात्मक बदलाव करते हुए इसे अधिक सशक्त बनाय गया है। बताया कि योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी सात मोर्चा का गठन किया जाएगा। कार्यशाला प्रत्येक ब्लॉक, बूथ स्तर पर की जाएगी। जिला प्रभारी कुंदन लटवाल ने सभी कार्यकर्ताओं से जन-जन के बीच जाकर उन्हें योजना के फायदे बताने को कहा। इस मौके पर विधायक पार्वती दास, सुरेश गढि़या, पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, घनश्याम जोशी, कार्यक्रम संयोजक खड़क सिंह टंगड़िया समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।