फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: पटाखा बाजार में काम करते मिले नाबालिगों के परिजनों को दी सख्त हिदायत

हीरा मेहरा Updated Tue, 21 Oct 2025 07:46 PM IST

बागेश्वर में बाल कल्याण समिति और पुलिस की टीम ने पटाखा बाजार का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों में हाथ बंटा रहे नाबालिगों के परिजनों को सख्त चेतावनी दी गई। किशोरों को तत्काल दुकान में काम करने से रोका गया। जिला बाल संरक्षण इकाई की काउंसलर विनीता टम्टा, भारती खेतवाल, महिला हेल्पलाइन इंचार्ज एसआई मीना रावत और एसआई मनोहर चंद्र ने सरयू घाट में लगी दुकानों का निरीक्षण किया। कुछ दुकानों में 18 साल से कम उम्र के किशोर पटाखा बेचते नजर आए। टीम ने संबंधित किशोरों को दुकानों से हटवाया और उनके परिजनों को कड़ी फटकार लगाई। चेतावनी दी कि भविष्य में अगर बाल श्रम कराया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। व्यापारियों को बाल श्रम से जुड़ी कानूनी जानकारी भी दी गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें