बागेश्वर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में महिलाओं को लोकतंत्र के महत्व के बारे में बताया गया। सोमवार को जिला उद्योग केंद्र सभागार में आयोजित गोष्ठी में डालसा सचिव अनीता कुमारी ने महिलाओं को लोकतंत्र के सार्वभौमिक सिद्धांत, मूल अधिकार और कर्तव्य बताए। उन्हें कार्यस्थल पर होने वाले यौन उत्पीड़न की रोकथाम और निशुल्क कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी। उद्योग केंद्र के महा प्रबंधक चंद्र मोहन सिंह रावत ने विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। रिटेनर अधिवक्ता त्रिलोक चन्द्र जोशी ने महिलाओं को साइबर क्राइम और रोकथाम के लिए बने कानूनी जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में सिलाई का प्रशिक्षण कोर्स पूर्ण कर चुकी महिलाओं को प्रमाण पत्र का भी वितरण किया गया।