फागुन की आहट के साथ ही जनपद में होली की रंगत परवान चढ़ने लगी है। रविवार को युवा होली समिति की ओर से आयोजित भव्य महिला होली प्रतियोगिता में कुमाऊंनी लोक संस्कृति और भक्ति की त्रिवेणी बही। रविवार को बागनाथ मंदिर परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में नगर की पांच महिला टोलियों ने प्रतियोगिता में पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। इसमें ग्रामोत्थान की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। बाबा बागनाथ महिला टीम तीसरे स्थान पर रही। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक होली गीतों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। निर्णायकों ने सुर, लय, ताल और वेशभूषा के आधार पर टीमों का मूल्यांकन किया। ढोलक और मंजीरों की थाप पर महिलाओं ने नृत्य कर पूरे माहौल को फागुनी रंग में रंग दिया। निर्णायक की भूमिका पर डॉ. राजीव जोशी, डॉ. गोपाल कृष्ण जोशी और सविता जोशी थे। संचालन मनोज ओली, उमेश साह, डॉ. राजेंद्र परिहार ने किया। इस मौके पर के अनुज साह, रचित साह, सुनील भट्ट, नवीन रावत, महिला समिति के मेघा वर्मा, मीरा रावल, पूजा साह आदि मौजूद थे।