फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: नालों की सफाई न होने से जलभराव की समस्या, परेशान लोगों ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

बागेश्वर नगर के नारायणदेव वार्ड के सैंज में नालों की सफाई नहीं होने से लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर जल्द नालियों की सफाई करवाने की मांग की। सोमवार को वार्ड के लोगों ने डीएम को बताया कि फायर स्टेशन के समीप से बहने वाले दोनों नाले चोक हैं। जंगल से बहने वाला पानी और मलबा सरयू की तरफ जाने की बजाय वार्ड में घुस रहा है। लोगों के घरों तक मलबा भर रहा है। वार्ड के रास्तों में मलबा जमा हो गया है। घरों के लिए भी खतरा बना हुआ है। कहा कि बारिश होने पर लोगों को चिंता होने लगती है। कई लोग रात को बारिश होने पर जागने को मजबूर हैं। क्षेत्रवासियों ने क्षतिग्रस्त नालियों का पुनर्निर्माण कराने और बंद नालियों की सफाई करवाने की मांग की। इस मौके पर योगेश पूना, प्रताप सिंह, देवकी देवी, ऊषा देवी, नीमा उपाध्याय, गीता देवी, बसंती देवी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें