बागेश्वर में देश के प्रसिद्ध प्रायोगिक भौतिक विज्ञानी/कॉन्सेप्ट्स ऑफ फिजिक्स पुस्तक के लेखक और पद्मश्री से सम्मानित प्रोफेसर एचसी वर्मा इन दिनों अपनी विज्ञान यात्रा को लेकर चर्चा में हैं। जीवन के 75वें वसंत में प्रवेश करने के अवसर पर वह विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जाकर शिक्षकों और विद्यार्थियों से संवाद कर रहे हैं। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यशाला के दौरान संवाद न्यूज एजेंसी से उन्होंने विशेष बातचीत की। अपनी यात्रा, विज्ञान और प्रकृति, एआई तकनीक समेत कई मुद्दों पर विस्तार से अपने विचार रखे।