फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर जिला अस्पताल में डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से ओपीडी बंद, मरीजों को झेलनी पड़ी मुश्किल

हीरा मेहरा Updated Mon, 29 Sep 2025 04:49 PM IST

बागेश्वर जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने सोमवार सुबह से ओपीडी का कार्य बहिष्कार किया। चिकित्सिकों के बहिष्कार में जाने से अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे मरीजों को बिना उपचार किए वापस लौटना पड़ा। अस्पताल में जिले के अलावा चमोली जिले के मरीज भी उपचार के लिए पहुंचते हैं। ओपीडी का संचालन नहीं होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. गिरिजा शंकर जोशी ने बताया कि आपातकालीन और गंभीर मरीजों का इमरजेंसी में उपचार किया जा रहा है। भर्ती मरीजों को भी नियमित देखा जा रहा है। जब तक प्रशासन चिकित्सकों पर हुई कार्रवाई को वापस नहीं लेता है। ओपीडी का बहिष्कार जारी रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें