भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत स्वप्न को देवभूमि में साकार कर रही है। डबल इंजन की सरकार में दोगुनी रफ्तार से विकास कार्य किए जा रहे हैं। सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेश प्रवक्ता जोशी ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है। कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले वर्षों में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बना है। इसके अलावा भी कई अन्य विकास कार्य सरकार की ओर से किए जा रहे हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गढि़या, जिला महामंत्री संजय परिहार, जिला सह प्रभारी बसंत जोशी, जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश साह, दामोदर जोशी आदि मौजूद रहे।