फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुमाऊं कमिश्नर ने गाया गाना, लोगों को खूब भाया दीपक रावत का ये अंदाज; देखिये वीडियो

बागेश्वर में उत्तरायणी मेले के शुभारंभ के बाद कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मंच से गीता प्रस्तुत कर लोगों का मन मोहा। उन्होंने लोगों की फरमाइश पर जिले के छाना बिलौरी गांव से जुड़ा कुमाउनी गीत "झन दिया बौज्यू छाना बिलौरी लागला बिलौरी का घामा..." गीत प्रस्तुत किया। उत्तरायणी कौतिक का शुभारंभ करने बागेश्वर पहुंचे कुमाऊं कमिश्नर रावत ने तहसील परिसर से निकली झांकी को हरी झंडी दिखाई। वह झांकी के साथ बाजार में पैदल चलते हुए नुमाइशखेत मैदान तक गए। मैदान के प्रवेश द्वार पर मेले का शुभारंभ करने के बाद उन्होंने सांस्कृतिक मंच का भी शुभारंभ किया। इस दौरान मेला देखने आए लोगों ने उनसे गीत गाने की फरमाइश कर डाली। लोगों के आग्रह के बाद वह खुद को गीत गाने से रोक नहीं सके। उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कुमाउनी गीत प्रस्तुत किया। मेलार्थियों ने भी उनके गीत का खूब आनंद लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें