बाबा खाटूश्याम के जन्मदिन पर बागेश्वर जिले में पहली बार भव्य जागरण और भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। 30 अक्तूबर की शाम को नुमाइशखेत मैदान में भजन संध्या का कार्यक्रम होगा। एक नवंबर को विशाल भंडारे का आयोजन कराया जाएगा। रविवार को बागनाथ मंदिर में श्याम सखा परिवार के सदस्यों की बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। आयोजक मंडल के सदस्य हर्षित गोयल ने बताया कि श्याम संकीर्तन कार्यक्रम बृहस्पतिवार की शाम चार बजे से शुरू होगा और रात तक चलता रहेगा। जागरण में रुद्रपुर के प्रसिद्ध भजन गायक अमन सांवरिया और बरेली के राम-श्याम सुरों का जागू बिखरेंगे। शनिवार को खाटूश्याम के जन्मदिनर पर आयोजित भंडारे में भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाएगा। उन्होंने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में आने की अपील की है। इस मौके पर पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी, विक्की अग्रवाल, अमित रस्तोगी, सचिन रस्तोगी, उदित रस्तोगी आदि मौजूद रहे।