फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में होमगार्ड भर्ती 6 जून से शुरू, 17 पदों पर होगी चयन प्रक्रिया

गायत्री जोशी Updated Fri, 05 Jun 2026 04:55 PM IST

बागेश्वर जिले में आगामी छह जून से होमगार्ड विभाग में भर्ती होने जा रही है। 17 रिक्त पदों के लिए पुलिस लाइन में भर्ती प्रक्रिया कराई जाएगी। होमगार्डस के जिला कमाडेंट नितिन काकेरवाल ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों की शारीरिक नाप-जोख और दक्षता परीक्षा कराई जाएगी। इसे राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस अगेंस्ट करप्श नीति के तहत पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न किया जाएगा। कहा कि भर्ती के नाम पर किसी भी प्रकार की धनराशि मांगने या वित्तीय लेनदेन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्हाेंनेन अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र के साथ संलग्न सभी प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां भी साथ लाने को कहा है। भर्ती संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए एंटी करप्शन हेल्पलाइन 1064 के अलावा 9027675083 और 9368872454 पर संपर्क किया जा सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें