फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन, तीनों विकासखंडों के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

हीरा मेहरा Updated Tue, 04 Nov 2025 02:33 PM IST

बागेश्वर में युवा कल्याण विभाग की ओर से नुमाइशखेत मैदान में जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। तीनों विकासखंडों के विद्यार्थियों और सांस्कृतिक दलों के कलाकारों ने लोकगीत, लोकनृत्य और भाषण प्रतियोगिता में दमखम दिखाया। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। युवा महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि जैविक उत्पाद परिषद के उपाध्यक्ष भूपेश उपाध्याय ने दीप जलाकर किया। छात्राओं ने स्वागत गीत और वंदना प्रस्तुत की। महोत्सव की समूह लोकगीत प्रतियोगिता में आनंदी एकेडमी, सक्षम डांस एकेडमी और जय बागनाथ लोक कला मंच क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। समूह लोकनृत्य में कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल पहले, जय बागनाथ लोक कला मंच दूसरे और विवेकानंद विद्या मंदिर इंका कपकोट तीसरे स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में सुमन नेगी को पहला, वाणी खेतवाल को दूसरा और सरिता दानू को तीसरा स्थान मिला। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने पुरस्कार वितरण किया। प्रतियोगितओं के निर्णायक राजेंद्र कुमार, दीपिका परिहार, गोपाल बोरा और मनोज लोहनी रहे। जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर नरेंद्र खेतवाल, निर्मला फर्त्याल, प्रेम सिंह हरड़िया, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र कोहली, खेल प्रशिक्षक गणेश धपोला, पूनम मेहता, अजय चंदोला आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें