फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर और बीएलए प्रशिक्षण पर किया मंथन

बागेश्वर के जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में आगामी जून में होने वाली एसआईआर और पार्टी की बूथ लेवल कमेटी के प्रशिक्षण पर मंथन किया गया। कार्यकर्ताओं को एआईआर के दौरान मतदाताओं की मदद करने के लिए प्रेरित किया गया। पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट ने कहा कि एसआईआर के दौरान प्रत्येक बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सक्रियता से कार्य करना होगा। हमें यह निश्चित करना होगा कि किसी भी मतदाता का नाम सूची से हटाया न जाए। बीएल टू प्रशिक्षक प्रवीण सिंह कोरंगा ने बताया कि दोनों विधानसभा क्षेत्रों में होने वाली एसआईआर के लिए बीएलए को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण लेने के बाद कार्यकर्ता मतदाताओं की मदद करेंगे। बैठक में बूथ कमेटी, ग्रामीण इकाई के गठन, बीएलए प्रशिक्षण टू को प्रभावी बनाने पर भी चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जल्द से जल्द इन कार्यों को किया जाना है। इस महीने के दूसरे सप्ताह में प्रदेश स्तर के बड़े नेता भी यहां पहुंचने वाले हैं। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, कुंदन गिरि, बलवंत राम समेत पार्टी के ब्लॉक और न्याय पंचायत अध्यक्ष मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें